नील समंदर के बीचोबीच
एक अकेला महल है;
सभी मुसाफिर कहते है
वह ही मेरी मंजिल है |
महाबली ने कोशिश की
सेतु वहाँ तक बनाने की |
नोवा ने नौका बनायी
प्लेन में चले राईट भाई |
कहते है अमरिकाने
अपोलो भी छोड़ा था,
और खुसरो कहता है,
जो डूब गया वे पार हुवा |
एक अकेला महल क्या
कभी किसीने देखा है ?
अक्षांश रेखांश उस द्वीपके
क्या किसीको पता है?
महल अकेला लहरोंपे
हलके हलके झूल रहा है;
मुसाफिरोंको चकमा दे के
इधर उधर घूम रहा है |
हाँ हाँ मुसाफिर ,
जा, चला जा ,
रुकना तो तूने है नहीं...
ये आधी रोटी तो खाले ,
ये ले थोड़ा ठंडा पानी !
जून २०१२
No comments:
Post a Comment